मासिक पत्रिका अक्टूबर-2023
IDTR/CG/016/Oct-23
मासिक पत्रिका अक्टूबर-2023
इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च, छत्तीसगढ़
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रायोजित अंतागढ़ जिले के रावघाट खदान गांव के युवाओं का कौशल विकास (एलएमवी ड्राइविंग) प्रशिक्षण
रावघाट माइंस के बफर जोन गांव के 31 प्रशिक्षुओं को भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के तहत आईडीटीआर से कौशल विकास हेतु हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण कराया गया । प्रशिक्षुओं ने न केवल ड्राइविंग कौशल सीखा, बल्कि उन्हें संचार कौशल, टीम वर्क, नेतृत्व और नौकरी के साक्षात्कार की तैयारी जैसे कौशल के साथ-साथ वाहन के तकनीकी ज्ञान पर भी प्रशिक्षित किया गया।
उद्घाटन श्री पवन कुमार कार्यकारी निदेशक (पी एंड ए) और श्री जितेंद्र मुख्य महाप्रबंधक (टीए एंड सीएसआर)
राजीव गांधी भूजल प्रशिक्षण संस्थान के स्टाफ़ के लिए वाहन के संचालन और रखरखाव पर प्रशिक्षण आईडीटीआर, नया रायपुर में
राजीव गांधी केंद्रीय भू जल अनुसंधान संस्थान के 19 प्रशिक्षुओं के बैच ने वाहन के संचालन और रखरखाव पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षुओं को वाहन के पुर्जों के कार्य विवरण, वाहन के रखरखाव और संचालन, सड़क के नियम, टीम निर्माण संचार पर सॉफ्ट स्किल के रूप में प्रशिक्षित किया गया है।
श्री महेश (वरिष्ठ वैज्ञानिक) द्वारा आईडीटीआर सीजी में उद्घाटन सत्र
सचिव, परिवहन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के हितधारकों के साथ सड़क सुरक्षा बैठक
परिवहन सचिव श्री एस प्रकाश और श्री संजय शर्मा अध्यक्ष एजेंसी सड़क सुरक्षा और एआईजी ट्रैफिक के मार्गदर्शन में आईडीटीआर यूनिसेफ/एनसीसी/एनएसओ/स्काउट गाइड के सहयोग से मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण कर सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने और जनता तक सड़क सुरक्षा पहुंचाने में मदद किया जा सके ।
सचिवालय में सड़क सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता श्री एस प्रकाश (आईएएस), सचिव परिवहन ने की
केंद्रीय भू जल बोर्ड के फोरमैन स्टाफ के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता
आईडीटीआर में केंद्रीय भू जल बोर्ड (राजीव गांधी भू जल संस्थान) के 16 फोरमैन के लिए एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को इंजन/वाल्व/ट्रांसमिशन आदि के कार्य करण के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह
हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सहयोग से आईडीटीआर विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों के लिए सप्ताह भर के लर्निंग लाइसेंस कैंप के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रहा है।.
आईडीटीआर टीम द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर आईडीटीआर ने सामुदायिक सेवा के एक भाग के रूप में नया रायपुर के सेक्टर -27 में स्वच्छता अभियान चलाया।
कृपया अपनी प्रतिक्रिया / सुझाव साझा करें
ops_raipur@idtr.in फोन नंबर : 0771-2990320
ट्विटर पर हमें फॉलो करें @Idtr_cg
धन्यवाद

.jpeg)
Comments
Post a Comment